प्लांट्स में भी होती हैं फीलिंग्स
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग में सोमवार को सर जगदीश चंद्र बोस के 160वें जन्म दिवस पर विशेष लेक्चर का आयोजन किया गया। लेक्चर में विभागाध्यक्ष प्रो. वाई विमला ने बताया कि जगदीश चंद्र बोस का जन्म सन 1858 में हुआ था। उन्होंने 1913 में ये खुलासा कर दिया था कि पौधों में भी फीलिंग्स होती हैं। उनमें ब्रेन, नर्वस सिस्टम नहीं होता है लेकिन संवेदना मनुष्यों की तरह होती हैं। आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी गुजरात से आए प्रो. आरएन पांडे ने छात्रों-शिक्षकों को ट्राइकोडर्मा पाउडर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ट्राइकोडर्मा बहुत इकोफ्रेंडली पुंगस होते हैं। ये प्लांट को पोषण देते हैं। इसके साथ ही प्लांट्स को नुकसान देने वाली फंगस से बचाते हैं। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनके तनेजा और मिमिस्ट्री ऑफ आयुष के रिटायर आईएफएस डॉ. एसएन त्यागी ने विचार रखें। विभागाध्यक्ष प्रो. वाई विमला ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।