गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेगी समिति
मेरठ। शांति सेवा समिति के मो. आसिफ ने बताया कि समिति 15 गरीब बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा की जिम्मेदारी लेगी। इसको लेकर समर कॉलोनी फात्मा मस्जिद के पास लिसाड़ी रोड कार्यालय पर रविवार को कार्यक्रम होगा। इसमें इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि इस तरह के सामाजिक कार्य के सभी को आगे आना चाहिए।
ने