फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उ.प्र.मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा प्रारंभ
विज्ञापन

मेरठ। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष-2018 की वार्षिक परीक्षा सोमवार को दो पाली में प्रारंभ हुई। शासन से अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के संस्थागत एवं व्यक्तिगत एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार व फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में परीक्षा दी। फैज-ए-आम में मुंशी-मौलवी समकक्ष हाईस्कूल की परीक्षा में मनसबिया अरबिक कॉलेज व मदरसा सनबीम अब्दुल्लापुर के लगभग ढाई सौ परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें 105 छात्राएं रहीं। जबकि यहां पर दूसरी पाली में आलिम, कामिल, फाजिल समकक्ष क्रमश: इंटर, बीए, एमए के संस्थागत एवं व्यक्तिगत 310 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। उधर, मदरसा इस्लामी अरबी अंदर कोट गुजारी बाजार व मदरसा दारूल उलूम के लगभग 458 परीक्षार्थियों ने बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार में परीक्षा दी। फैज-ए-आम कॉलेज के प्रधानाचार्य अली जान व मदरसा इस्लामी के शिक्षक हाजी शम्स कादरी ने बताया कि परीक्षाएं 28 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें