खेकड़ा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बागपत। खेकड़ा निवासी एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाते हुए बताया कि सात फरवरी को आरोपी दो जेठ ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, इनको देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। खेकड़ा थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने नाबालिग बेटे से तहरीर लिखकर एनसीआर लिख दी। सीओ को व्यथा सुनाई। जिसके उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अभी भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।