पंजाबी गायक अखिल देंगे लाइव प्रस्तुति
मेरठ। आरएनआर प्रोडक्शन की ओर से सोमवार को होटल आर्किड में वार्ता का आयोजन हुआ। वार्ता में बताया कि 23 फरवरी को पंजाबी म्यूजिकल नाइट का आयोजन हो रहा है। आयोजन में पंजाबी गायक अखिल प्रस्तुति देंगे। आर्यन पब्लिक स्कूल में म्यूजिकल नाइट होगी। 23 फरवरी की शाम आयोजन होगा। इस अवसर पर राहुल धवन, नंद किशोर, माहित पवार, प्रथम अग्रवाल व राजन गेर मौजूद रहे।