शहीद अंकित तोमर को दी श्रद्धांजलि
मेरठ। रविवार को जाट सभा जिला मेरठ ने जनकपुरी स्थित जाट भवन में शोकसभा कर शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह ने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बगैर अंकित तोमर ने बहादुरी का परिचय दिया और फर्ज की खातिर कुर्बानी दे दी। जाट समाज ऐसे जांबाज को शत-शत नमन करती है। मीडिया प्रभारी चौधरी गजेंद्र पायल ने सरकार से शहीद के परिजनों को आर्र्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी और वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग की। इस मौके पर कर्नल एसएस दुहून, रवींद्र मलिक, जितेंद्र धामा, ब्रजपाल पैसल, वीरसेन तोमर, कर्नल एसपी सिंह, महिपाल सिंह, सहदेव पंवार, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।