बिजनौर से लापता युवक की गाधी गांव में लोकेशन
बागपत। बिजनौर के शिवा कलां गांव निवासी उदयवीर पिछले डेढ़ साल पूर्व लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, उसका अभी तक पता नहीं चला। परिजन फोटो लेकर उसको तलाश करने में लगे हैं। परिवार के लोगों की उसकी जानकारी बागपत के गाधी गांव में मिली। रविवार देर रात परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस परिजनों के साथ उसको गांव में पहुंचकर तलाश कर रही है।