फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों ने बताया सीने में दर्द, बीमारी कुछ और

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में प्रशासन के आदेश पर निशुल्क कैंप लगाया गया। शुभारंभ एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सीएमओ डॉ. राजकुमार रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि जिला जेल में मेडिकल कैंप में 255 बंदियों ने मेडिकल चेकअप कराया। शुरू में कुछ बंदियों ने अपने सीने में दर्द बताया, लेकिन डॉक्टरों की जांच पड़ताल में बंदियों के सीने में दर्द की समस्या नहीं पाई गई। बंदियों में नाक, कान, गले की समस्या के साथ बीपी और शुगर की बीमारी मिली। सबसे ज्यादा बंदियों में दांत की समस्या सामने आई। बंदियों को दवाई दी गई। सीएमओ और अन्य डाक्टरों ने सर्दी में बंदियों को ठंड से बचाव के भी निर्देश दिए। डॉ. नीरज तोमर, डॉ. सुभाष, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. रजत कुमार, डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें