मेरठ। एनएच-58 पर रविवार देर रात भीषण जाम लग गया। गन्ने के वाहनों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप सा कर दिया। हाईवे की स्थिति यह थी कि मोहिउद्दीनपुर से गाजियाबाद और मेरठ की तरफ आठ किमी तक वाहन फंस गए। एक ट्रक भी सड़क किनारे खराब होने से जाम का कारण बना। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने एसपी ट्रैफिक, एसएसपी को जाम की सूचना दी। भाजपा नेता का आरोप है कि परतापुर पुलिस सूचना देने के बाद भी जाम नहीं खुलवा सकी।