मेरठ। कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में रविवार को दो दिवसीय विषय प्रदर्शनी सार्थक का समापन हुआ। पथ प्रदर्शनी के आठवें संस्करण के दूसरे दिन विषय संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने भाग लेकर इनाम जीते। नुक्कड़ नाटिका में राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने वोट का मोल पहचानो की प्रस्तुति दी। गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने पोषक तत्व एवं कक्षा व्यवहार पर प्रस्तुति दी। कनोहर लाल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। प्रिंसिपल वीना प्रकाश ने अतिथियों का आभार जताया। कोऑर्डिनेटर डॉ. रागिनी प्रताप, डॉ. विनीता गुप्ता व स्टाफ ने सहयोग दिया।