गंगानगर। मवाना रोड बहचौला फार्म के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। जबकि एक बाइक चालक गांव जलालपुर इंचौली निवासी मोहन पुत्र पप्पू को सिर में गंभीर चोट लगने पर गंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे युवक को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।