मेरठ। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की विचार गोष्ठी में सोवियत संघ के गठन और वहां की बनायी गयी नीतियों के अनुसार गरीब मजदूर वर्ग के उत्थान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सोवियत संघ का विखंडन होने से कम्युनिस्ट की नीतियों पर फर्क पड़ा था। लेकिन सोवियत संघ के पुनर्गठन की शुरूआत हो चुकी है। कम्युनिस्ट की नीतियों के चलते पूरे मजदूर संघ का उत्थान हुआ है। गोष्ठी की अध्यक्षता कामरेड विजय कुमार शर्मा, संचालन कामरेड सत्यपाल ने किया। मुख्य वक्ता का. घासीराम मलिक, का. ब्रजवीर मलिक एडवोकेट, का. धनंजय सिंह, का. अनिल कुमार, का. अनुराग शर्मा, का. संजीव कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया।