मेरठ। क्लीन मेरठ के सदस्यों ने एनएएस डिग्री कालेज से मेघदूत चौराहे तक सफाई की। साथ ही सभी सदस्यों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिवस मनाया। एयरफोर्स के पूर्व मार्शल अर्जुन सिंह के देहावसान पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डा. संजय गुप्ता, डा. आशु मित्तल ने टीम का हौसला बढ़ाया। टीम में अमित कुमार अग्रवाल, आदित्य जैन, अभिजीत दुबे, कैप्टन सीपीएस यादव, राजेन्द्र गुप्ता, रोहित गोयल, अंकित राणा, विपुल, मोहनलाल वर्मा, मनोज कुमार, नितिन वर्मा, महावीर प्रसाद, आदीश अग्रवाल, मोहम्मद असलम, नरेंद्र कुमार, अंशु, केशव वालिया, तुषार अग्रवाल आदि रहे। स्वच्छ मेरठ स्वच्छ भारत की टीम के सदस्यों ने ब्रह्मपुरी बिशन चौक से लेकर देहली गेट चौराहा तक विशेष सफाई अभियान चलाया। उद्घाटन भाजपा नेता राकेश गौड़ ने किया। राहुल शर्मा, कपिल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, हेमराज सैनी, संजय गुप्ता, ललित शर्मा, मुकेश गर्ग, विकास शर्मा आदि रहे।