बाल सभा में बच्चों ने दिया भाषण
दाहा (बागपत)। क्षेत्र के आदमपुर गांव स्थित सनबराइट पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया । इसमें शिवम ने भगत सिंह, विकास ने महाराणा प्रताप, निखिल शर्मा ने राजा हरिशचंद, निखिल शर्मा ने महाराणा प्रताप, आकांक्षा ने रानी लक्ष्मीबाई पर भाषण देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक विपिन पंवार ने कहा बाल सभा में भाग लेने से बच्चों को बोलने का अभ्यास होता है। हर माह इस कार्यक्रम को होगा। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सिंह राठी, संजीव, अजय कुमार, सोनू, शालू, प्रियंका पंवार आदि रहे।