फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस ने कैंट क्षेत्र में पंद्रह साल से पुराने अवैध मकानों को तोड़ने का विरोध किया है। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने इसके लिए भाजपा की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि नए अवैध निर्माण की बजाय पुरानों को तोड़ा जाएगा। इस पूरे मामले में कैंट बोर्ड का भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। यदि अवैध निर्माण हुए तो उस समय कैंट बोर्ड अधिकारी कहां थे। इनके खिलाफ पहले कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में अवैध निर्माण तोड़ने का विरोध किए जाने और रक्षा मंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करने का निर्णय किया गया। बैठक में हेमचंद ठेकेदार, हरिकिशन वर्मा, राजीव शर्मा, अखिल कौशिक, नसीम, संजीव अग्रवाल, फिरोज खान, दिनेश अग्रवाल, योगेश यादव, ओमसिंह, सुहेल साबरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें