मेरठ। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में जिले की समस्त नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम कराया जाएगा। यह कार्यक्रम छह सितंबर से 18 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य को गुणवत्ता युक्त समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाएगा।