ठाकुर नरेश सिंह राणा बने अध्यक्ष
मेरठ। ठाकुर नरेश सिंह राणा मीतली को चौबीसी रजावत महासभा का अध्यक्ष चुना गया है। यह जानकारी महासभा के संयोजक कपिल कुशवाह ने दी। रविवार का महासभा की एक बैठक गांव पारसी में हुई थी। इसमें मीतली, गौरीपुर, जावंड, पंडावली, अटाली, नगवा, राजपुर, मुल्हेडा, सरोरा, मंडावली सहित चौबीस गांवों के लोग शामिल हुए। बैठक में ठाकुर नरेश राणा मीतली को समाज की कमान सौंपी गई है। इस मौके पर ठाकुर मुखिया सिंह, तरसपाल सिंह, रमेश चंद कुशवाहा, उदयवीर सिंह, ओमप्रकाश, अमर सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।