फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरी शहरी चिकित्सा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी से उतरी जिले की चिकित्सा व्यवस्था
विज्ञापन

मेरठ। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैनर तले बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात पंकज ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक स्वाइन फ्लू के मरीज आ रहे हैं, लेकिन सरकार कोई अच्छी व्यवस्था नहीं करा पाई। जिले की चिकित्सा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिला व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि पार्टी ने स्वास्थ्य संबंधी सर्वे कराया है। इसमें किसी भी अस्पताल की रिपोर्ट सही नहीं मिली है। शहर के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं जो बीमारी को बढ़ा रहे हैं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता नगर आयुक्त व डीएम को ज्ञापन देंगे व आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हरिकिशन वर्मा, मंजीत कौछड़, मतीन अंसारी, सविता सोमानी, सलीम पठान, मुगीज जिलानी, शमशुद्दीन, अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें