बेटी के जन्म पर भी कराया कुआं पूजन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। आमतौर पर घर में बेटे के जन्म पर खुशी मनाई जाती है, लेकिन कस्बे के एक घर में बेटी ने जन्म लिया तो मिठाई बांटी गई। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं डीएवी इंटर कॉलेज कार्य समिति के सदस्य डॉ. रामलाल के घर में बेटी पैदा हुई तो परिवार में खुशी का माहौल छा गया। परिजनों ने बेटी होने पर कुआं पूजन के साथ पार्टी का आयोजन किया। इस लेकर रविवार को दिनभर कस्बे में चर्चा का विषय रहा।