फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली करने वाले पेट्रोल पंपों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली मिलने पर पेट्रोल पंपों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। पेट्रोल पंपों पर की गई छापेमारी के दौरान पकड़ी गई घटतौली के मामले में जिला प्रशासन ने पंपों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि मई माह के प्रथम सप्ताह से शासन के आदेश और डीएम के निर्देश पर जनपद भर के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की गई थी। जनपद में 144 पेट्रोल पंप संचालित हैं। जांच के दौरान 10 पेट्रोल व डीजल पंपों पर घटतौली मिली। जसवंत किसान सेवा केंद्र ललितपुर मवाना, शिव कैलाश फ्यूल प्वाइंट भूनी तहसील सरधना, शिव फीलिंग सेंटर शोभापुर, शहीद डबल सिंह फीलिंग स्टेशन परीक्षितगढ़ तहसील मवाना पर चिप की संभावना पाई गई थी। जिनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि पेट्रोल पंपों पर छापेमारी लगातार जारी रहेगी। शासन के निर्देश पर एसटीएफ, ऑयल कंपनी अधिकारी, बाटमाप, आपूर्ति विभाग और पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें