सारथी संस्था ने गरीब बच्चों को सामान बांटा
मेरठ (ब्यूरो)। परतापुर क्षेत्र में सारथी संस्था की ओर से गरीब बच्चों को जरूरत के सामान का वितरण किया गया। इसमें खाद्य सामग्री और कपड़े शामिल रहे। संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने कहा कि जब बच्चों के चेहरे खिलते हैं तो हर्ष का अनुभव होता है। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को जागरूक करते हुए उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। संस्था की मीना तिवारी, बबीता, दुर्गेश पांडे, प्रिया, वंदना आहूजा आदि मौजूद रहीं।