मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रहे अंडर 7-12 वर्षीय समर चैलेंजर कप के पहले मैच में करन एकेडमी ब्लू ने आईआईएमटी एकेडमी को 3 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए आईआईएमटी टीम ने 20 ओवरों में 141 रन का लक्ष्य रखा। जो करन ब्लू ने 19 वें ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में नीलकंठ एकेडमी ने डीएमआई इलेवन को 17 रन से हराया। नीलकंठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। जवाब में डीएमआई इलेवन की टीम 20 ओवर में 135 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच अर्पित व यश को दिया गया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया कि शनिवार को भी करन पब्लिक के मैदान पर दो मैच खेले जाएंगे।