मेरठ। जिले में तैनात 18 हेड कांस्टेबलों को प्रोन्नति देकर दरोगा बनाया गया है। सभी हेड कांस्टेबल जिले के अलग-अलग थानों, प्रकोष्ठों और लाइन में तैनात हैं। जल्द ही हेड कांस्टेबल के कंधे पर डबल स्टार लग जाएगा और उन्हें जिले के अलग-अलग स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। हेड कांस्टेबल काफी दिनों से प्रोन्नति का राह देख रहे थे। मेडिकल थाने के सुबोध कुमार शर्मा और सहदेव सिंह को सीओ सिविल लाइन व एसओ मेडिकल ने दो स्टार लगा दिए। संवाद