हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खरखौदा। अमरोहा निवासी दिनेश सक्सेना (53) पुत्र रामकिशोर पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में पीएसी 22वीं वाहिनी में तैनात था। कई वर्षों से हाई ब्लडप्रेशर एवं शुगर से पीड़ित था। वह रविवार सुबह दिनचर्या से निवृत्त होकर ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ी तथा कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। उसके साथी पहुंचे तो उसे मृत पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बिजली बंबा पुलिस चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी है। वे रविवार दोपहर में मोर्चरी पहुंच गए थे।