मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं आठ मई से घोषित की गई हैं। इनमें बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीजेएमसी, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमपीईएस, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायोइनफारमेशन, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमटेक बायोटेक, बीवॉक, बीएफए, बीलिब, बीपीई, एमलिब, एमपीई, बीए-बीएड, बीईएलएड, बीपीटी, बीओटी, बीएमएलटी, बीआरडीआईटी, बीएमएम, बीएससी नर्सिंग, पीबी नर्सिंग, एमपीटी, एमओटी, एमएससी नर्सिंग क्लासेज कोर्स शामिल हैं।