मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में लोकसभा चुनाव के चलते बीएएमएस आयुर्वेद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की मुख्य सप्लीमेंट्री परीक्षाए चल रही हैं। ऐसे में 11 अप्रैल को प्रथम चरण का लोकसभा चुनाव होेने के चलते विश्वविद्यालय ने पांच पेपरों की तिथियों में बदलाव किया है। जिन परीक्षाओं में बदलाव किया गया है उनमें कोड-108, कोड-308, कोड-207, कोड-302 और कोड-208 हैं। यह परीक्षा नई तिथियों में पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहले की ही पालियों में होंगी।
ये हुआ है बीएएमएस परीक्षा में बदलाव
8 अप्रैल के पेपर 22 अप्रैल, 9 अप्रैल के पेपर 23 अप्रैल, 10 अप्रैल के पेपर 24 अप्रैल, 11 अप्रैल के पेपर 25 अप्रैल को होंगे।