फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी थी कारें, क्रेन खींच ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड तक अभियान चलाया। इस दौरान गढ़ रोड पर बीच सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। अतिक्रमण को लेकर 16 दुकानदारों को नोटिस देेते हुए कहा कि यदि दुकानों के सामने दोबारा से अतिक्रमण किया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। टीआई सुनील कुमार, बसंत सिंह और टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि 19 कारों को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन भेजा गया। बिना रजिस्ट्रेशन के तीन ई-रिक्शा पकड़े गए। वहीं, पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर 115 वाहनों के ई-चालान और फोटो चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें