किसानों ने भरे प्रधानमंत्री सम्मान निधि फार्म
दौराला। भराला गांव के ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव में मुनादी कराकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए सभी ग्रामवासियों को बुलाया और आधार कार्ड, बैंक खाते की फोटोकॉपी और खतौनी की नकल के साथ सभी के फार्म भरवाए। इस दौरान प्रधान उपेंद्र सिंह, पटवारी विक्रम सिंह, सूंदर सिवाच, मगनवीर सिंह, लव सिवाच, रुक्सार, बाली, बिट्टू, लल्लू पंडित आदि लोग रहे।