फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ तान्या मीट फैक्टरी का समायोजन, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। अलीपुर स्थित तान्या मीट फैक्टरी का समायोजन नहीं होगा। वीसी साहब सिंह ने इसके समायोजन की प्रार्थना खारिज कर दी है। दरअसल तान्या मीट फैक्टरी का भी मानचित्र स्वीकृत नहीं है। एमडीए ने इस पर कार्रवाई शुरू की तो फैक्टरी संचालक ने इसे कंपाउंड करने का प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया। इसके लिए एडवांस में 57 लाख रुपये का चेक बतौर शमन शुल्क भी जमा कर दिया। वीसी के मुताबिक इस दरख्वास्त पर मानचित्र विशेषज्ञों से सलाह ली गई, जिसमें सामने आया कि जहां ये फैक्टरी है वहां तो रोड ही चौड़ी नहीं है। कम से कम 24 मीटर चौड़ी सड़क होनी चाहिए। लेकिन मौके पर तो इससे आधी ही रोड है। ऐसे में शमन शुल्क के साथ मानचित्र स्वीकृत करने के आवेदन को खारिज कर दिया गया। साथ ही एडवांस रकम को भी वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें