फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में कृषि यंत्रों के साथ हाईब्रिड बीजों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान मेले में दी हाईब्रिड बीज, दवाओं की जानकारी
सरूरपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। किसान मेले में कृषि यंत्रों के साथ हाईब्रिड बीजों, दवाओं आदि से संबंधित जानकारी ली। वहीं, गोष्ठी के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत बीज, खाद के साथ खेती के गुण बताए। सरूरपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित किसान मेला में आए क्षेत्र के किसानों को खेती गुण समझाते हुए सेवानिवृत्त कृषि रक्षा विशेषज्ञ मदनपाल सिंह ने कहा की खेतों की जितनी अधिक जुताई की जाती है। खरपतवार उतने ही कम उगते है। विभिन्न फसलों को 16 पोषक तत्वों की आवश्कता होती है। जिसमें 13 तत्व पौधे जमीन से लेते है। ऐसे में लगातार मिट्टी की जांच करानी चाहिए। डॉ. बीडी त्यागी ने किसानों से धान आदि खरीफ फसलों की जानकारी के साथ नई व उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करने व कम लागत में अधिक पैदावार की जानकारी दी। डीके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। अंधाधुंध उवर्रकों के प्रयोग से खेत की उपजाऊ क्षमता लगातार घट रही है। सोहनवीर सिंह, नितिन, देवेंद्र कुमार, अभयदीप, प्रह्लाद शर्मा, सुनील, हर्षवीर, अजय प्रताप, नरेंद्र सिंह, धर्मपाल, रामभूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें