मेरठ। बुधवार को 363 केवी टाउन हाल बिजलीघर पर रखे 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का तेल लीकेज रोकने के लिए चार घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते इस बिजलीघर से ऊर्जीकृत इलाके घंटाघर, कोटला, पूर्वा महावीर, रौनकपुरा, शांति नगर, पूर्वा दीनदयाल, किशन फ्लोर मिल, आनंद पुरी, पत्ता मोहल्ला, बागपत गेट आदि में चार घंटे तक आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता प्रथम जेके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शटडाउन सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लिया जाएगा। परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता अपना जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। उन्होंने यहां की जनता से मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करने की अपील की।