बड़ौत (बागपत)। रालोद नेता विश्वास चौधरी ने कहा कि सरकार की ओटीएस योजना के अंतर्गत किसानों के नलकूप व घरेलू ब्याज दिसबंर तक पूर्ण रूप से माफ किया गया। लेकिन जब किसान बिल जमा करने के लिए कार्यालय पर आते हैं तो अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किसानों का बिल मनमर्जी से दर्शाया जाता है। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं। यदि जल्द इसका समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर जयवीर सिंह, सोनू मान, बिजेन्द्र, मुकेश, राजवीर, राममेहर सिंह आदि शामिल रहे।