दोघट (बागपत)। आमपुर मुलसम गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का उपाध्याय समाज के लोगों ने स्वागत किया। इसके अलावा भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ बागपत के उपाध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह, भाजपा जिला युवा उपाध्यक्ष मोहित चौधरी का भी स्वागत किया गया। सोहन पाल आर्य, भूषण, सोकिद्र, विपिन, महेश, पवन चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश उपाध्याय व संचालन पुष्पेंद्र आचार्य ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी शारदा चतुर्वेदी ने गढ़ी कांगरान गांव में रविवार को महिलाओं की समस्याएं सुनी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल, जिला महामंत्री रेखा सक्सेना, कविता चौधरी, पूनम देवी, राकेश, बेबी चौहान, अंजू कश्यप, रूचि चौहान, मीना, कांता, विपिन राणा, ग्राम प्रधान हवन पाल आदि मौजूद रहे।