लुहारी के अक्षय का नेवी में चयन, खुशी मनाई
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव के अक्षय दांगी पुत्र रविंद्र का नेवी में चयन होने पर बृहस्पतिवार को परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। अक्षय दांगी चौधरी केहर सिंह का छात्र रहा है, उनके चयन होने पर सचिव डा. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने भी बधाई दी। खुशी जताने वालों में प्रदीप तोमर, संदीप तोमर, मोहित दांगी, मनीषा, सीमा दांगी, जय सिंह दांगी शामिल रहे।