आर्मी पब्लिक स्कूल में मनाया खेल दिवस
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में शनिवार को बच्चों ने खेल दिवस मनाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनमोल सूद वीएसएम डिप्टी जीओसी पश्चिम यूपी सब एरिया, कर्नल योगेश जोशी ने किया। स्कू ल प्रिंसिपल डॉ. रीटा गुप्ता ने स्वागत किया। चारों सदन करियप्पा, मॉनिक शॉ, सुंदर, वैद्य ने मार्च पास्ट किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गाजर दौड़, खरगोश दौड़, योगासन प्रस्तुति, फारमेशन डांस की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेलों का महत्व बताया। ऑब्सिटकल रेस 100, 400 व 4 गुणा 100 मीटर रिले में भाग लिया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अनमोल सूद ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। बच्चों से कहा कि खेलकूद शिक्षा का अनिवार्य अंग है। खेलों से शरीर स्वस्थ और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। श्रेष्ठ नागरिक के लिए खेल भी जरूरी है। सर्वश्रेष्ठ एथलीट सर्वेश, मानसी एवं साहिल ठाकुर व प्रियांशी रहे। मानिक शॉ सदन ने सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार जीता। वाइस प्रिंसिपल संतोष डोभाल, अमनदीप कौर, अनुज यादव, डॉ. अमित चौधरी, शरद चौधरी, नेहा, स्वाति शर्मा, मनोज, सरोज मल्होत्रा, आशा सिरोही, कृतिम शर्मा, गौरव साहा, दवेश कुमार ने सहयोग दिया। संयोजन नरेंद्र कुमार ने किया।