मुंडाली। नंगलामल शुगर मिल के अधिकारियों ने सर्दी से बचाव के लिए किसानों की खातिर रात्रि में नि:शुल्क चाय की व्यवस्था की है।
नंगलामल शुगर मिल के गन्ना गेट इंचार्ज प्रभात कुमार ने बताया कि शुगर मिल ने इस बार नई शुरूआत की है। रात्रि में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा-बुग्गी, ट्रॉला आदि से मिल गेट पर गन्ना डालने आते हैं। गन्ना यार्ड में पहुंचने के बाद रात्रि आठ बजे के उपरांत ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया जाता है। वहीं, इस बार करीब पांच दिन से किसानों के लिए निशुल्क गर्म चाय की व्यवस्था की जा रही है। जिससे वे ठंड से राहत पा सकें।