मेरठ। किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना के मदरसे की मान्यता समाप्त करने के बाद उसका नाम बदलकर संचालित करने की जांच की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां ग्रामीण रियाजुल ने कहा कि इस फर्जी मदरसे की वजह से विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ रोका जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की जाए।