फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने एसडीएम से की शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत पालिका द्वारा शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा हैं। बुधवार को सभासद शाहरुख कुरैशी उर्फ बंटी, साजिद हसन, शकील अहमद आदि ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से मुलाकात करते हुए शिकायत की। जिसमें सरकारी शौचालयों के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाये जाने की शिकायत की। सभासदों का आरोप है कि वार्ड को ओडीएफ घोषित करने के लिए सभासद के द्वारा ही ओडीएफ दाखिल किया जाता हैं। जबकि उन्हें पता ही नहीं है कि उनका वार्ड ओडीएफ घोषित हो गया है या नहीं। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच करने की मांग की है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने उन्हें जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें