भाजयुमो ने धार्मिक स्थलों की सफाई की
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपने अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को शहर के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। बाद में उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी प्रतिमाओं को भी साफ किया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के निर्देशन में कार्यकर्ता सुबह नौचंदी स्थित चंडी देवी मंदिर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। इसके बाद वह डोगरा मंदिर, श्री दयालेश्वर मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर और सदर काली मंदिर पहुंचे और सफाई की। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाने का दायित्व सौंपा गया था। जिसके बाद उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी प्रतिमाओं के अलावा सीसीएसयू परिसर में लगी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं को साफ किया। इस मौके पर शिवम, रमन धींगड़ा, पवन भारद्वाज, राहुल शर्मा, आकाश, रविकांत वाल्मीकि, सौरभ गौड़, कमल त्यागी व सोनू त्यागी भी मौजूद रहे।