बड़ौत (बागपत)। नरेश चंद जैन पुत्र पृथ्वी सिंह जैन निवासी पुराना स्थानतक ने अपने मरणोपरांत नेत्रदान कर लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया है। शनिवार को उनके बडे़ भाई कमल किशोर जैन, उनकी पत्नी सिल्की जैन ने उनकी इच्छा को भारत विकास परिषद की मदद से नेत्रदान कार्य पूर्ण कराया। इसमें संजय जैन, आलोक जैन, पारूल जैन, संजय, वरदान जैन, अतुल जैन, अनुराग जैन आदि रहे।