फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणधीन छज्जा गिरा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन छज्जा गिरा, युवक की मौत
विज्ञापन

गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के उलखपुर गांव में 22 वर्षीय विवेक कुमार अपनी मां ओमलता, बहन पुष्पा, राधा, सुरिमिता व भाई अनिक के साथ रहता था। पिता कमल सिंह की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। विवेक ही मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिजनों के मुताबिक मकान के बाहर दो सप्ताह से छज्जे का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह विवेक छज्जे को देखने छत पर पहुंचा और उस पर खड़ा हो गया। इस दौरान छज्जा गिर गया और उसके मलबे के नीचे विवेक दब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि छज्जा गिरने से युवक की मौत हुई है। शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें