मेरठ। मेडिकल क्षेत्र कालियागढ़ी निवासी जीतू (25) पुत्र पीतम सिंह मोदीपुरम में टेनिस बॉल की फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार रात जीतू अपने दोस्त कल्लू के साथ भावनपुर क्षेत्र के जिठौली से बाइक से लौट रहा था। गढ़ रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीतू की मौत हो गई जबकि कल्लू घायल हो गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान कालियागढ़ी से लोगों की भीड़ गढ़ रोड पर जुटी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।