मेरठ। सर्व शिक्षा अभियान के तहत हमीदिया गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने पौधे रोपे। प्रधानाचार्या इरफानी बेगम व अध्यक्ष सिराजुद्दीन अहमद ने पहले छात्राओं को बैग बांटे। इसके बाद पौधरोपण हुआ। छात्राओं ने स्कूल परिसर में आम, नीम, नींबू के पौधे लगाए। छात्राओं को कागज के थैले तैयार करने की प्रतियोगिता भी हुई। कागज का थैला बनाओ प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।