चित्र बनाकर किया अभिनंदन का वंदन
मेरठ। पहल एक प्रयास संस्था के सदस्यों ने विंग कमांडर अभिनंदन का चित्र बनाकर उनके पराक्रम को नमन किया। रविवार को संस्था सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन पर सफाई अभियान चलाया। आसपास कूड़ा साफ किया। सदस्याें ने कॉलेज की दीवारों पर पेंट किया। उस पर देश भक्ति के स्लोगन लिखे, साथ ही पाकिस्तान की गिरफ्त से लौटकर आए विंग कमांडर अभिनंदन के पराक्रम को मेडिकल की दीवार पर दर्शाया। संस्था के अन्य सदस्यों ने स्थानीय वासियों को स्वच्छता अभियान के महत्व को समझाया, साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग न करें इसके प्रति भी जागरूक किया। अभियान के कप्तान दीपा सैनी, कार्तिक महाजन, वंशज कायस्थ रहे। सहयोगी अमित शर्मा, बसंत चौहान व पहल टीम के अन्य सदस्य रहे।