डेयरियों पर निगम ने नहीं दिया अपना जवाब
मेरठ। महानगर में दूध डेयरियों को शहर से बाहर करने और कैटल कॉलोनी विकसित करने के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट बेंच में नगर निगम मेरठ ने अपना पक्ष नहीं रखा है। शहर में डेयरियों से समस्या बढ़ती जा रही है। डेयरी संचालक गोबर को पानी के साथ नालों में बहाते हैं। शहर से डेयरियों को बाहर करने और कैटल कॉलोनी विकसित न किए जाने पर आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने लखनऊ हाईकोर्ट बेंच में वाद दायर किया था। लोकेश खुराना के अनुसार गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़ सहित 12 नगर निगमों ने न्यायालय में अपना पक्ष रख दिया है। लेकिन नगर निगम मेरठ ने अपना पक्ष नहीं रखा है। लोकेश खुराना का कहना है कि नगर निगम प्रशासन न्यायालय के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रहा है।