गरीब बच्चों को खाना व खिलौने बांटे
मेरठ। एंग्री यूथ व बेटियां फाउंडेशन ने मिलकर झोपड़ियों व स्लम में रहने वाले बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया। बच्चों को खाने का सामान व खिलौने बांटे। एंग्री यूथ के अध्यक्ष शुभम गुप्ता, बेटियां फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष अंजू पांडे ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। रिशु गोयल, आकाश कश्यप, पार्थ राजवंशी, ज्योति शर्मा, श्रेष्ठ, अशिजा व एसके शर्मा मौजूद रहे।