बागपत। अब लेखपालों ने मांगे पूरी न होने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि शासन स्तर से उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन की शुरूआत 19 जून से कर दी । मंगलवार से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। विरोध स्वरूप 25 जून तक काली पट्टी बांधकर कार्य होगा। 26 जून से दो जुलाई तक संसाधनों के अभाव में ई-डिस्ट्रिक के अंतर्गत आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य बहिष्कार होगा। तीन जुलाई से कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर 10 से चार बजे तक धरना दिया जाएगा। नौ जुलाई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार होगा। ब्यूरो