व्यापारी आयोग के गठन की मांग
मेरठ। जिमखाना मैदान स्थित अपार चैंबर में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता सरदार मंजीत सिंह और संचालन कांति प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से संगठन यूपी में व्यापारियों के हित के लिये व्यापारी आयोग की मांग कर रहा है। जो आज तक पूरी नहीं हुई। इस दौरान वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग, छोटे व्यापारियों का दो लाख का कर्ज माफ आदि मांगें की गईं। कहा कि संगठन सभी मांगों को लेकर वेस्ट यूपी के पांच हजार व्यापारियों के साथ कमिश्नरी का जल्द घेराव करेगा। बैठक में संदीप चौधरी को युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी, दीपक चौधरी को महानगर अध्यक्ष, प्रमोद बैंसला को खिर्वा रोड बाजार अध्यक्ष, आकाश प्रधान, संदीप शर्मा व संजीव चौधरी को विभिन्न पद दिए गए। अनिल सिरोही, दीपक सिरोही, मंसूर, हाजी सारिक, गुलफ ाम, अलमास, पीयूष, सुमेर सिंह धार, धर्मेंद्र, नीरज, संजय शर्मा, पवन शर्मा, लोकेश आदि मौजूद रहे।