मेरठ। जिमखाना स्थित अपार चैंबर में बुधवार को विज्ञान घर कार्यशाला को लेकर वार्ता का आयोजन हुआ। प्रवक्ता अजित कुमार ने बताया कि इसमें परिवार के लोगों में समन्वय बनाए जाने को लेकर चिंतन किया गया। इसको लेकर जल्द ही देश-दुनिया के 20 युवाओं को एक साथ एक घर में रखा जाएगा, जिसे विज्ञान घर का नाम दिया गया है। आठ खास मुद्दों को इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया। युवाओं के नजरिये को महत्व दिया जाएगा। 20 निर्णायकों की इन पर नजर रहेगी। विज्ञान की सभी विधाओं का उपयोग किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे के बीच शिक्षाविद, वैज्ञानिक, विशिष्ट व्यक्तियों को युवाओं से परिचित कराया जाएगा। 24 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। विज्ञान आओ करके सीखें के विज्ञान गुरु दीपक शर्मा होंगे।