विद्या ग्लोबल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल (आई.बी.वर्ल्ड और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल) के विद्यार्थियों ने आईजीसीएसई (कक्षा दस) और एएसए लेवल (कक्षा ग्यारह व बारह) में अपने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर अभिभावकों व शिक्षकों को गौरवान्वित किया है। इनमें संयम उप्पल, देवेश तेवतिया, स्तुति जैन, शिवांग बंसल, रियांश मित्तल, इशिका गर्ग, अतिशय जैन, स्तुति जैन, गोपेश ने कामयाबी पायी। संस्था प्रधानाचार्य विनीत सूद व उप प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर सेठी, चेयरमैन प्रदीप जैन, एमडी सौरभ जैन, एडी विशाल जैन ने बधाई दी।